Hardoi News: प्रज्ञा' पत्रिका का विमोचन, साम्यवाद पर हुई विचार गोष्ठी
हरदोई, सितम्बर 27 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। 'संवेदना' संस्था हरदोई का त्रैमासिक अधिवेशन रविवार को रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज के सभागार में हुआ। इस दौरान संस्था की आंतरिक पत्रिका 'प्रज्ञा' के जून 2026 अंक का विमोचन किया गया। साथ ही 'कम्युनिज्म जीवन-दर्शन नहीं, अपितु संघर्ष-मूलक द्वंद्ववाद' विषय पर विचार गोष्ठी हुई। डॉ. ब्रह्मस्वरूप पांडेय ने पत्रिका की समीक्षा करते हुए कहा कि संस्था सदस्यों के सहयोग से बिना विज्ञापन के इसका नियमित प्रकाशन कर रही है। इसमें साहित्य, समाज, संस्कृति, अध्यात्म, मनोविज्ञान और चिकित्सा विज्ञान से संबंधित लेख व कविताएं प्रकाशित होती हैं।गोष्ठी में संस्थाध्यक्ष डॉ. ईश्वर चंद्र वर्मा ने साम्यवादी विचारधारा पर अपने विचार रखे। डॉ. रामबाबू द्विवेदी, डॉ. ब्रह्मस्वरूप पांडेय, डॉ. नरेश चंद्र शुक्ल और डॉ. शीला पांडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.