हरदोई, सितम्बर 2 -- Hardoi News: बेहटागोकुल। पैतृक जमीन-जायदाद में हिस्सा न मिलने से नाराज एक युवक बुधवार को नशे की हालत में हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। सुरजीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अतुल शर्मा पारिवारिक विवाद के चलते गांव से करीब 500 मीटर दूर हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। परिजनों के मुताबिक, अतुल ने छह माह पहले प्रेम विवाह किया था। परिवार में चार भाई, मां और दादी हैं। परिवार के पास करीब 25 बीघा पैतृक जमीन है। जमीन की देखरेख दादी और अतुल का दूसरा भाई करते हैं। अतुल का आरोप है कि उसे पैतृक जमीन, मकान और पुराने जेवर में हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। बुधवार को विवाद बढ़ने के बाद वह नशे की हालत में हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। थाना प्रभ...