हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: संडीला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नसीम वारसी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तिलोइया गांव से जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय की ओर जा रहे थे पर पुलिस ने उन्हें नारायणपुर तिराहे पर रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। पार्टी ने इन मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- रुड़की में दिल्ली में लाठीचार्ज के वि...