हरदोई, सितम्बर 12 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली चौराहा स्थित निजी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलने की शिकायत के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जियनपुरवा गांव निवासी युवक के मुताबिक पेट्रोल भरवाने के कुछ देर बाद उसकी बाइक बंद हो गई। मिस्त्री से जांच कराने पर पेट्रोल में पानी होने की बात सामने आई। युवक से पंप पर पेट्रोल में पानी होने की बात को लेकर बहुत बहस हो गई। पंप मैनेजर नितेश कुमार ने बताया कि नमी के कारण एथनॉल और पेट्रोल अलग हो गया था। डिप पेस्ट लगाकर पेट्रोल टैंक की जांच की गई लेकिन पानी होने की पुष्टि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- क्या Rs.99, Rs.101 या ऑड अमाउंट में पेट्रोल डवलाने से पंप पर नहीं होगी गड़बड़ी? तो आप गलत हैं, जानिए पेट्रोल में पानी मिलने की वास्तवि...