हरदोई, अगस्त 7 -- Hardoi News: पिहानी। कोतवाली क्षेत्र में फटे नोट बदलने को लेकर पेट्रोल पंप पर विवाद हो गया। आरोप है कि सीएनजी भरवाने आए पिकअप सवार चार युवकों ने सेल्समैन पिंटू यादव से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे हरदोई-पिहानी मार्ग स्थित करीमनगर के एक पेट्रोल पंप पर हुई। सीतापुर के भकुरहा निवासी पिंटू यादव वहां सेल्समैन हैं। बताया, घटना के समय पंप मैनेजर दीपक कश्यप मौजूद नहीं थे। सेल्समैन नंदराम और सचिन ड्यूटी पर थे। तभी सीएनजी भरवाने आए पिकअप सवार युवकों ने फटे नोट को बदलने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विरोध पर आरोपियों ने पिंटू के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...