हरदोई, सितम्बर 5 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच वाहनों का माइलेज कम मिलने से बाइक सवार परेशान हैं। कई वाहन चालकों ने पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोटरसाइकिल पहले की अपेक्षा कम एवरेज दे रही हैं। पुरानी बाइकों का माइलेज 20 किलोमीटर प्रति लीटर से भी कम होने का दावा किया जा रहा है। वाहन चालक अरुण कुमार, सोने लाल, संजय और अनिल कुमार ने बताया कि पेट्रोल महंगा होने के बावजूद बाइक का माइलेज कम हो गया है। इससे आने-जाने पर खर्च बढ़ रहा है। मोटरसाइकिल मैकेनिक छोटू मिश्रा ने बताया कि रोजाना कई बाइकें कम माइलेज की शिकायत लेकर पहुंच रही हैं। कुछ ग्राहक 100 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद बाइक के 20 किलोमीटर भी न चलने की शिकायत करते हैं। वाहन चालकों ने पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच कराने और कीमतों में रा...