Hardoi News: पूर्व राज्यमंत्री समेत कई सपाइयों पर मारपीट और धमकाने का आरोप
हरदोई, अक्टूबर 9 -- Hardoi News: हरदोई। सपा के बालामऊ से पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल वर्मा समेत 10 लोगों पर लोनार थानाक्षेत्र के मुजाहिदपुर निवासी रमाकांत यादव ने मारपीट, धमकाने और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी का आरोप लगाया है। सदर कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, पूर्व विधायक समर्थक ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। गुरुवार देर रात शहर कोतवाली पहुंचे लोनार थानाक्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी रमाकांत यादव के मुताबिक, उसने सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री व सपा के पूर्व विधायक अनिल वर्मा को लेकर एक पोस्ट की थी। इसी से नाराज होकर नगर पालिका परिसर में आठ सितंबर को गांव सरंगापुर निवासी अनिल वर्मा, उनके चार नामजद और पांच अज्ञात साथियों ने उन्हें घेरा। लात-घूंसों और डंडों से मारने लगे। सपा कार्यालय पर उसके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.