हरदोई, अगस्त 21 -- Hardoi News: हरदोई। भाजपा पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र एवं संगठन के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके लिए पद कभी लक्ष्य नहीं रहा। राष्ट्रसेवा और संगठन की विचारधारा ही जीवन का उद्देश्य रही। पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज, श्रीकृष्ण शास्त्री, राजीव रंजन मिश्र, राम बहादुर सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सतेंद्र राजपूत, ओम वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाउंपुर, कार्यालय मंत्री राजवीर भदौरिया, सह कोषाध्यक्ष कपिल मोहन गुप्ता, सह कार्यालय मंत्री अर्जुन सिंह, आशुतोष आजाद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कल्याण सिंह की पुण्यत...