हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: संडीला। भरावन ब्लॉक मे बाढ़ की मार झेल रहे ग्रामीणों के सामने मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ऐसे में संडीला के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत छावन के तुलसीपुर गांव में बाढ़ प्रभावित 30 लोगों को व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहायता प्रदान की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को 500 रुपये की राहत राशि दी। इस तरह कुल 15,000 रुपये वितरित किए गए। बाढ़ जैसी आपदा के बीच प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचना राहत की एक पहल है। हालांकि, बाढ़ से हुए नुकसान और प्रभावित परिवारों की जरूरतों को देखते हुए राहत एवं पुनर्वास के प्रयास लगातार जारी रहना भी जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...