Hardoi News: पुलिस लाइन में आज जन्मेंगे कान्हा, तैयारियां पूरी
हरदोई, सितम्बर 3 -- Hardoi News: हरदोई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन स्थित मंदिर में कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां तैयार की गई हैं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में शाम को भजन और झांकी दर्शन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ शहर के गणमान्य लोगों और अन्य अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न झांकियों के दर्शन कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की ओर से कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 343 झांकियों से जगमगाएगा बलरामपुर, आधी रात गूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.