हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: माधौगंज। बुधवार को स्थानीय पुलिस की दबिश साण्डी थानाक्षेत्र में हुई थी। इसमें आरोपी के भाई ने माधौगंज थाने की पुलिस पर निजी गाड़ी का इस्तेमाल करने व आरोपित के स्थान पर उसे थाने ले जाने के आरोप लगाए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शनिवार को थानाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 15 लाख रूपए गबन मामले में फरार चल रहे आरोपित के भाई द्वारा लगाए गए पुलिस पर आरोप निराधार बताए हैं। माधौगंज थानाध्यक्ष के अनुसार 22 मार्च 2026 को कोठी देवो पहाड़ न्यू सिविल लाइन्स हरदोई के अनूप कुमार तिवारी की तहरीर पर साण्डी थानाक्षेत्र के खुटेहना गांव निवासी शिवम शर्मा के विरुद्ध पेट्रोल पंप पर मैनेजर रहते 15 लाख 10 हजार 80 रूपए गबन का मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- Madhubani News: झंझारपुर कोर्ट परिसर उप डाकघर में अधि...