Hardoi News: पुलिस की छापेमारी में 15 गत्ते आतिशबाजी बरामद, माल सीज
हरदोई, अक्टूबर 7 -- Hardoi News: माधौगंज। कस्बे के गांधी नगर में मंगलवार देर शाम पुलिस की छापेमारी से आतिशबाजी बेचने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक कमरे से दीपावली पर बिक्री के लिए रखी गई 15 गत्ते आतिशबाजी बरामद कर सीज कर दी। आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला निवासी सुभाषचंद्र दीपावली पर बिक्री के लिए आतिशबाजी लेकर आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मनोरमा गुप्ता के कमरे में छापा मारा, जहां आतिशबाजी रखी मिली। इसकी सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी बिलग्राम को दी गई। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि बरामद आतिशबाजी को सीज कर दिया गया है और आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के हृदय रोगी होने के कारण उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.