हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: टड़ियावां। गांव परसपुर निवासी रामनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि गांव निवासी विपक्षी देशराज, सुरेश, खुशीराम और अजीत से उसका छप्पर को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 25 जुलाई की रात विपक्षीगणों ने गालियां देते हुए लाठी डंडों से पीट दिया। बचाने दौड़ी उसकी भाभी रामरानी को पीटकर जानमाल की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...