हरदोई, अक्टूबर 21 -- Hardoi News: शाहाबाद। पूर्व विधायक स्व. उपेंद्र तिवारी की 19 वीं पुण्यतिथि पर नगर के अंबेडकर मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, प्रभारी मंत्री असीम अरुण, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। शाहाबाद की विधायक एवं प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के पति स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने संबोधित कर कहा कि वो अपने स्व.पति पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी की प्रेरणा से 19 साल...