हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाज की गौरव एवं धर्म की रक्षक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली ने की। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए शराफत अली ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का पूरा जीवन धर्म की रक्षा और प्रजा की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देशभर में अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया तथा सराय और धर्मशालाओं का निर्माण कराया। इसके साथ ही कुओं, जलस्रोतों, नहरों, वृक्षारोपण और बागवानी जैसे जनहित के कार्य कराए। उन्होंने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई का जीवन समाज और देश के लिए प्रेरणादायी है। यह भी पढ़ें- राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को पु...