हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। मल्लावां ब्लॉक के नई बस्ती गांव में सपा कार्यकर्ता रामचंद्र पटेल और प्रशांत पटेल की ओर से पीडीए जन पंचायत आयोजित की गई। इसमें सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंचायत को संबोधित करते हुए जितेंद्र वर्मा ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता और सजगता के चलते चुनाव आयोग को पीलीभीत में दो एसडीएम निलंबित करने पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान वोटों में गड़बड़ी की गई। सपा के बूथ अध्यक्षों ने इसे उजागर किया और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सबूतों के साथ मामला उठाया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की ओर से पीलीभीत में कथित फर्जी वोट बनवाने के मामले का भी उल्लेख किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर दलितों, पिछड़ो...