हरदोई, जुलाई 30 -- Hardoi News: हरदोई। प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) एसोसिएशन हरदोई शाखा के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। जिला क्षय केंद्र में 29 और 30 जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन प्रक्रिया की निगरानी चुनाव अधिकारी डॉ. नोमान उल्ला (जिला क्षय रोग अधिकारी) तथा सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. शैलेंद्र शुक्ला (अधीक्षक, कछौना) और डॉ. जावेद खान ने की। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव (अधीक्षक, पिहानी) और डॉ. हेमंत राजपूत (अधीक्षक, बिलग्राम) के बीच सीधा मुकाबला होगा। सचिव पद पर डॉ. प्रवीण दीक्षित (अधीक्षक, शाहाबाद) और डॉ. विनीत तिवारी ने नामांकन किया है। वहीं एडिटर पद के लिए डॉ. आर.के. सिंह (डीआईओ) और डॉ. मोहम्मद आरिफ़ खान चुनाव मैदान में हैं। यह भी पढ़ें- पीएमएस संघ शाखा शामली के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्र...