हरदोई, अक्टूबर 14 -- Hardoi News: हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में बैठक हुई। इसमें परीक्षा की तैयारियों, परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से कर लें। साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था रहे। परीक्षार्थियों के सामान को सुरक्षित रखने के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: डीएम अपनी निगरानी मे...