Hardoi News: पिहानी में बीमारी से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाई
हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: पिहानी। थाना क्षेत्र के समथरी गांव में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान रामनरेश के रूप में हुई है। उनके भाई महेंद्र ने पुलिस को बताया कि रामनरेश टीबी से पीड़ित थे और लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था। बीमारी के चलते वह परेशान रहते थे। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने मकान के बाहर छप्पर में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Palamu News: असाध्य बीमारी से तंग आकर युवक ने ट्रेन के आगे कुद कर की आत्महत्या, शव की हुई पहचान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.