Hardoi News: पिहानी में बंद पड़े घर में चोरों ने साफ किए हाथ
हरदोई, अगस्त 31 -- Hardoi News: पिहानी। रम्पुरा गांव में एक बंद पड़े घर से चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घर लौटने पर महिला को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। गांव निवासी सौम्या ने बताया कि 27 अगस्त को मकान में ताला लगाकर मायके चली गयी थी। रविवार की दोपहर को जब वापस आई तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा है। अंदर जाकर देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। दहेज के पीतल के बर्तन आदि गायब है। पड़ोस में जेठानी प्रियंका के मकान का भी ताला टूटा था और उनके यहां भी दहेज के पीतल के बर्तनों के अलावा झाला,बिछुआ,माला,पायल आदि गायब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.