Hardoi News: पिछले साल के मुकाबले मलेरिया और डेंगू के मरीज घटे
हरदोई, अक्टूबर 18 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जिले में इस वर्ष पिछले साल की अपेक्षा मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। पिछले साल दोनों बीमारियों के मरीजों की संख्या हजारों तक पहुंच गई थी, जबकि इस बार पूरे सीजन में मलेरिया के करीब 270 मरीज ही सामने आए हैं। डेंगू के मरीज भी इस वर्ष काफी कम पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए मरीजों की घटती संख्या राहत की बात है। हालांकि, मच्छरजनित बीमारियों का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। बदलते मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और कूलर व गमलों की नियमित सफाई करें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और पूरी बांह के कपड़े पहनें। बुखार आने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लें। समय पर जांच और उपचार से बीमारी की गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.