Hardoi News: पिकअप ने पशु पालक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
हरदोई, सितम्बर 18 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। गुरुवार शाम भैंस चराकर घर लौट रहे युवक को जावेद ऑटोमोबाइल्स के सामने तेज रफ्तार पिकअप लोडर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। मोहल्ला सरमुल्लागंज निवासी राजेश उर्फ रिकूं 35 वर्ष भैंस पालकर दूध बेचने का काम करता था। इसी से वह पत्नी बबली और दो बच्चों की परवरिश कर रहा था। बताया गया कि दो भाइयों में उसके हिस्से में करीब सवा दो बीघा खेत है। गुरुवार शाम वह खेत से भैंस चराकर दहर पुलिया की ओर से घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौतहादसे की जानकारी जावेद ऑटोमोबाइल्स के सामने पीछे से आए दूध केन लदे पिकअप लोडर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.