Hardoi News: पाली में फायरिंग के मामले में आरोपित गिरफ्तार
हरदोई, अगस्त 25 -- Hardoi News: पाली। थाने जाते समय व्यापारी व उसके साथियों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुडरामऊ मोड़ से गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में छह अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। मोहल्ला बाजार में 16 अगस्त की रात करीब 11 बजे कुछ लोग वाहन से किराना व्यापारी श्याम जी के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। इसके बाद रात करीब एक बजे श्याम जी अपने साथी सुमित बाजपेई, मनोज मिश्रा के साथ घटना की तहरीर देने थाने जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी धनश्याम बाजपेई के मकान के सामने पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सुमित बाजपेई के गोली लगने से वह गंभीर रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.