हरदोई, जुलाई 11 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र ने पालिका सभागार में सफाई नायकों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि बारिश में शहर में जलभराव न होने दें। लापरवाही बरतने वालों से उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि सफाई नायकों को कड़ी हिदायत दी गई है कि जलभराव की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर जाएं। बंधा लगा हो तो उसे हटाकर जलनिकासी कराएं। उन्हें छाता व रैनकोट दिए जा रहे हैं। ताकि बारिश के दौरान मौके पर जाने व काम करने में परेशानी न हो। पालकिाध्यक्ष ने कहा कि शहर के लोग भी जागरूक हों। जलभराव होने पर उन्हें फौरन फोन करके जानकारी दें। तत्काल कर्मचारी भेजकर जल निकासी कराएंगे। कुछ नेता केवल सोशल मीडिया तक सीमितहैं जो बेवजह के आरोप लगा रहे हैं। नघेटा रोड पर नाला बनने से पानी भर रहा है यह जानते हुए भी धान रोप रहे ...