Hardoi News: पांच दिन से लापता अधेड़ का पेड़ से लटका मिला शव
हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: हरदोई। पांच दिन से लापता अधेड़ का शव बुधवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के पहल गांव में गन्ने के खेत की मेड़ पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पहल गांव निवासी 52 वर्षीय बलवंत घर से कहीं चले गए थे। बुधवार को उनका शव गांव में शिवकरण के गन्ने के खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ से लटका मिला। मृतक के बेटे पप्पू ने बताया कि बलवंत पहले भी करीब एक साल पहले घर से चले गए थे और कुछ दिन बाद लौट आए थे। इस वजह से परिवार ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। बलवंत अपने पीछे पत्नी विमला देवी, दो बेटे और पांच बेटियां छोड़ गए हैं। इनमें पप्पू की शादी हो चुकी है, जबकि धीरज अविवाहित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.