हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: पचदेवरा। सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर बिवियापुर धानी नगला में गुरुवार से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। प्रथम दिन मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु कलश लेकर फर्रुखाबाद स्थित पांचाल घाट पहुंचे। वहां विधि-विधान से गंगा पूजन किया गया। इसके बाद कलशों में गंगाजल भरकर श्रद्धालु पुनः मंदिर के लिए रवाना हुए। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। धार्मिक जयकारों और भक्ति गीतों के बीच यात्रा मंदिर पहुंची, जहां गंगाजल के कलशों की स्थापना की गई। इसके साथ ही यज्ञ एवं भागवत कथा के आयोजन की विधिवत शुरुआत हुई। कलश यात्रा में जैनेंद्र प्रताप सिंह, राज किशोर सिंह लल्ला प्रधान, रोहिताश सिंह राणा, अमर सिंह, गंगा सिंह चौहान, अजय सिंह चौहान रहे।

हि...