हरदोई, सितम्बर 3 -- Hardoi News: हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जनपद में पात्र परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में शासन स्तर से लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। योजना के पहले चरण में जिले के सभी 19 विकासखंडों में कुल 14,871 आवासों का निर्माण कराया जाएगा। इसकी जानकारी जिला परियोजना निदेशक (डीआरडीए) अशोक कुमार मौर्य ने दी। विकासखंडवार आवंटित लक्ष्य के अनुसार सबसे अधिक 2,120 आवास भरावन में बनाए जाएंगे। इसके बाद कोथावां में 1,996, संडीला में 1,400, हरियावां में 986, भरखनी में 929 और टड़ियावां में 867 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी तरह शाहाबाद में 764, कछौना में 657, बिलग्राम में 632, टोंडरपुर में 597, बेहंदर में 557, पिहानी में 549, सांडी में 442, सुरसा में 393, हरपालपुर में 305, माधोगंज में 303, मल्लावां मे...