हरदोई, अक्टूबर 14 -- Hardoi News: हरदोई। विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना के अंतर्गत जनपद में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। सीडीओ ने स्थायी एवं अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों की स्थिति, संरक्षित गोवंश की संख्या, गोवंश आश्रय स्थलों की डीबीटी की प्रगति तथा सहभागिता योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को किए जा रहे भुगतान की व्यवस्था परखी। उन्होंने कहा कि गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित सभी गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा, स्वच्छ पेयजल एवं समुचित चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। गोवंश के संरक्षण एवं भरण पोषण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। गोवंश आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाएं। आश्रय स्थलो...