हरदोई, जुलाई 15 -- Hardoi News: संडीला। नगर पालिका परिषद ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत ग्राम महतवाना स्थित पशुचर भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर वहां पौधरोपण कराया। अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में गाटा संख्या 166 स्थित नगर पालिका क्षेत्र के बाहर की पशुचर भूमि की पैमाइश कराई गई। पैमाइश के दौरान किसानों द्वारा किए गए अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 2.314 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण कराया गया, ताकि भूमि का सदुपयोग हो सके और दोबारा अतिक्रमण की संभावना कम हो। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की सरकारी भूमि को अतिक...