हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ‎‎जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। परीक्षा केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था रहे। परीक्षार्थियों के सामान को सुरक्षित रखने के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- Orai News: पीईटी परीक...