हरदोई, अगस्त 12 -- Hardoi News: हरदोई। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जीआरपी हरदोई ने रेलवे स्टेशन पर परिवार से बिछड़े 13 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। बुधवार रात गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ओवरब्रिज के पास पुलिसकर्मियों को एक बालक रोते हुए मिला। पूछताछ में बालक ने अपना नाम अजीत कुमार (13) पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम बैजनाथपुर कला, पोस्ट दरहता, थाना कोतवाली देहात, जनपद महराजगंज बताया। बालक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ट्रेन से गोरखपुर जा रहा था। इसी दौरान नाराजगी अथवा गलती से ट्रेन से उतर गया और परिवार से बिछड़ गया। जीआरपी हरदोई ने बालक के बताए पते के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क किया। यह भी पढ़ें- तीन बच्चों को लेकर निकला पिता, स्टेशन पर मिले इसके बाद बालक के पिता विजय कुमार अपने सहयोगियों सीतारा...