हरदोई, अक्टूबर 19 -- Hardoi News: टड़ियावां। थाना टड़ियावां क्षेत्र के बरगदिया गांव में घर पर विवाद के दौरान एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बरगदिया निवासी सद्दाम पुत्र सदीक ने बताया कि 15 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे वह घर पर था। उसकी पत्नी राबिया और बहन अनीसा भी घर में मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान नौसाद उसकी बहन को गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर नूर मोहम्मद पुत्र पलटू, विलायत पुत्र दोह मोहम्मद और राजन पुत्र सुदेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक इख़्तियार हुसैन ने बताया कि तहरीर के अनुसार हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...