Hardoi News: पंचायत भवन में युवती से मारपीट, जातिसूचक गाली दी
हरदोई, जुलाई 21 -- Hardoi News: हरदोई। टेभनापुर गांव में पंचायत भवन में काम कर रही युवती से मारपीट और जातिसूचक गाली देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती प्रांजलि राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे वह पंचायत भवन में बैठकर मनरेगा से संबंधित काम कर रही थी। आरोप है कि तभी गांव के रहूफ, साजू और सोफियान वहां पहुंचे। उससे बेवजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर प्रधान प्रतिनिधि अवधेश कुमार बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट में युवती को चोटें आई हैं। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच हो रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.