हरदोई, जुलाई 6 -- Hardoi News: हरदोई। पंचायत चुनाव को लेकर गठित स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग सोमवार को विकास खंड संडीला की ग्राम पंचायत बेगमगंज पहुंचा। आयोग ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण निर्धारित करने के लिए लोगों से जानकारी एकत्र की, ट्रिपल टेस्ट के लिए संगोष्ठी एवं जनसुनवाई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह ने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से पंचायतों में पिछड़ा वर्ग आरक्षण के प्रभाव को लेकर विस्तार से संवाद किया। आयोग अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से पूछा कि पंचायतों में आरक्षण लागू होने के बाद सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्तर पर क्या परिवर्तन आए हैं, क्या पिछड़े वर्ग के लोगों की भागीदारी बढ़ी है तथा क्या वर्तमान आरक्षण व्यवस्था पर्याप्त है। इस ...