हरदोई, अगस्त 7 -- Hardoi News: हरदोई। शहर के जिंदपीर चौराहा क्षेत्र में गुरुवार देर रात फर्राटा पंखे का तार स्विच बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। पूरा बहादुर गांव निवासी 42 वर्षीय वीरपाल जिंदपीर चौराहे के पास रहकर खेती करते थे। गुरुवार देर रात वह कमरे में फर्राटा पंखे का तार स्विच बोर्ड में लगा रहे थे। तभी अचानक करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़े। पड़ोसी ने उन्हें पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर भतीजा शिवांश पड़ोसियों की मदद से वीरपाल को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक खेती किसानी करता था। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे क...