हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली थानाक्षेत्र के मढ़िया मजरा थोकमाधौ गांव में घर का पंखा ठीक करते समय करंट लगने से 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे हुआ। परिजनों के अनुसार अनिल कुमार घर में लगे पंखे को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें बचाने का प्रयास करते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। शनिवार को मृतक की पत्नी माधुरी ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। एसओ प्रशान्त दुबे ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...