हरदोई, सितम्बर 4 -- Hardoi News: हरदोई। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 42 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विशेष अभियान के दौरान बघौली, मल्लावां, सांडी, संडीला, लोनार, बेहटा गोकुल, टड़ियावां, कोतवाली देहात, सुरसा, कछौना, मझिला, बिलग्राम, कासिमपुर, पाली, अरवल, शाहाबाद और सवायजपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कि...