हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: हरदोई। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने सर्कुलर रोड स्थित करोड़ों रुपये की लागत से बने म्यूनिसिपल बालिका इंटर कॉलेज के नौ वर्षों से बंद पड़े होने को लेकर भाजपा सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कॉलेज 12 जून 2017 को बनकर तैयार हो गया था, लेकिन आज तक शुरू नहीं हो सका, जिससे क्षेत्र की बेटियां शिक्षा से वंचित हैं। रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि कई बार जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कॉलेज संचालित कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की मुहिम में कूदे अखिलेश; छात्रों-पैरेंट्स के नाम खुला खत, BJP पर बरसे उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनप्रतिनिधि केवल आश...