Hardoi News: नौ केंद्रों पर 24,192 परीक्षार्थी देंगे पीईटी, कड़े सुरक्षा के इंतजाम
हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जिले में रविवार से 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने जोरदार तैयारियां की हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नौ केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। जिलाधिकारी राहुल पांडेय और एसपी खुद निगरानी करेंगे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जिले में नौ परीक्षा केंद्रों पर छह पालियों में कुल 24,192 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक सुपर जोनल और चार जोनल अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, चार आरक्षी और तीन महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी पुलिसकर्मियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.