Hardoi News: नौकरी की तलाश और तनाव के बीच थम गई अमन की जिंदगी
हरदोई, नवम्बर 19 -- Hardoi News: हरदोई। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज पर लटकते मिले युवक की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त गुजरात के गांधीनगर निवासी अमन सोनी पुत्र वीर सोनी के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक अमन नौकरी नहीं मिलने से काफी परेशान था। उसकी बहन और बहनोई ने बुधवार को जीआरपी थाने पहुंचकर शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम समेत अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय के मुताबिक युवक की पहचान कराने के लिए परिजनों से संपर्क किया गया था। सूचना मिलने पर बागपत जिले के बड़ौत से उसकी बहन और बहनोई हरदोई पहुंचे। दोनों ने बताया कि अमन काफी समय से मानसिक तनाव में था। नौकरी नहीं मिलने के कारण वह परेशान रहता था। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.