हरदोई, अक्टूबर 14 -- Hardoi News: हरदोई। चंडीगढ़ में अच्छी मजदूरी पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर गांव का युवक एक युवती को राजस्थान ले गया। आरोप है वहां उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने और घर लौटने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी। मंदिर में जबरन शादी का नाटक रचा और बैंक खाते से करीब 50 हजार निकलवा लिए। पीड़िता ने बघौली थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पीड़िता के मुताबिक, वह कक्षा आठ तक पढ़ी है। गांव का एक युवक राजस्थान में ट्रक चलाता है। तीन अगस्त 2026 को वह उसे चंडीगढ़ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साथ ले गया। आरोप है युवक उसे चंडीगढ़ के बजाय राजस्थान ले गया। वहां बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। घर जाने की बात कहने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक मंदिर में जब...