हरदोई, अगस्त 2 -- Hardoi News: कल्याणमल, संवाददाता। कोथावां-माल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान निर्माण कार्य कर रहे कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय जल जीवन मिशन की पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त कर दी गई। जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। इससे संबंधित गांवों की जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है और लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। पुरवाबाजीराव गांव निवासी ग्रामीण प्रदीप सिंह पिंटू, पंकज सिंह, सौरभ सिंह, आदित्य सिंह, विश्वराज सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे चौड़ीकरण कार्य में पर्याप्त सावधानी नहीं बरती जा रही है। आरोप है कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद उसे ठीक किए बिना ही गिट्टी और पत्थर डालकर सड़क न...