Hardoi News: निर्माणाधीन मकान में खेलते समय रस्सी का फंदा गले में कसने से किशोर की मौत
हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: पाली। पाली थाना क्षेत्र के खनिकलापुर गांव में निर्माणाधीन मकान में खेल रहे 12 वर्षीय किशोर की रस्सी का फंदा गले में कस जाने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी रंजन मिश्रा का 12 वर्षीय बेटा आस्तिक सोमवार शाम अपनी छोटी बहन के साथ निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था। मकान में निर्माण के दौरान सामान खींचने और लेंटर बांधने के लिए रस्सियां लटक रही थीं। खेलते समय आस्तिक के गले में रस्सी का फंदा फंस गया। इससे वह बेहोश हो गया।छोटी बहन ने दौड़कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे तत्काल पीएचसी पाली ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से उसे लखनऊ भेजा गया पर रास्ते में ही आस्तिक ने दम तोड़ दिया। आस्तिक की मौत से परिवार मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.