Hardoi News: निर्माणाधीन कस्तूरबा विद्यालय से बिजली के तार और औजार चोरी
हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: अतरौली। निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी विद्यालय में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर बिजली के तार, उपकरण और औजार चोरी कर लिए। है। माधौगंज के ग्राम सेहराना निवासी मुनीम सरोज कुमार वर्मा ने बताया कि चोर पांच बंडल 2.5 एमएम और चार बंडल 1.5 एमएम बिजली के तार, 90 मीटर 75 एमएम तार का एक बंडल, एक पेटी ट्यूबलाइट, 104 सॉकेट और 200 स्विच चोरी कर ले गए। कमरे में रखे अतरौली निवासी मिस्त्री संतोष कुमार सिंह की हैमर मशीन, कटिंग मशीन, दो छेनी, तीन हथौड़ी, एक प्लास और एक पेचकस भी चोरी हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.