हरदोई, अगस्त 27 -- Hardoi News: शाहाबाद। मोहल्ला जोगीपुर नौसारा निवासी एक महिला ने निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए शाहाबाद कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। महिला ने अस्पताल में जबरन गर्भपात कराने, विरोध करने पर उसके पति-देवर और उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, महिला अपने पति के साथ बुधवार को नगर स्थित निजी हॉस्पिटल में दवा लेने गई थी। आरोप है इस दौरान अस्पताल की ओर से आठ हजार मांगे गए। उसके पति ईश्वर चंद्र ने पांच हजार जमा किए। इसके बाद उसका जबरन गर्भपात करा दिया गया। पति ईश्वर चंद्र और देवर ने विरोध किया। तब डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ ने दोनों के साथ मारपीट की। पति और देवर को बचाने पहुंची महिला के साथ भी म...