Hardoi News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान किशोर की मौत, हंगामा
हरदोई, जुलाई 2 -- Hardoi News: हरदोई। जिले में शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 15 वर्षीय किशोर सुजीत की बुधवार देर शाम मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर मामला शांत कराया। बघौली थाना क्षेत्र के गुरुमई गांव निवासी गयादत्त चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी पुष्पा का पहले ही निधन हो चुका है। सुजीत उनका इकलौता बेटा था। परिजनों के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले चंडीगढ़ में सुजीत की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे तेज बुखार और लीवर में सूजन की शिकायत थी। वहां राहत न मिलने पर उसे गांव लाया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर उसे शहर के लखनऊ रोड स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.