हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: हरदोई। पट्टापुरवा निवासी करीब 30 वर्षीय युवक की नाले में डूबने से मौत हो गई। उसका शव मंगलवार को सरंगापुर गांव के बाहर नाले में पड़ा मिला। पट्टापुरवा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसका भतीजा रामकिशोर अक्सर शराब पीता था। सोमवार रात किसी समय वह सरंगापुर गांव के बाहर स्थित नाले में गिर गया। मंगलवार को उसकी मौत की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष के निर्देश पर उपनिरीक्षक शिवेंद्र राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस के मुताबिक मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: खंती के पानी में डूबने से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...