हरदोई, जुलाई 5 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपार स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने रविवार दोपहर अचेत अवस्था में मिले एक अधेड़ की उपचार से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।रविवार करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पेट्रोल पंप के सामने अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान रघुबीर निवासी ग्राम गोपार थाना बघौली के रूप में की। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में मृतक के नशे का आदी होने की बात सामने आई है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्ह...