हरदोई, अक्टूबर 14 -- Hardoi News: संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रामनगर सूंडा निवासी राहुल यादव पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि नौ अक्तूबर को उनकी नाबालिग बेटी शौच के लिए जंगल की ओर गई थी। तभी आरोपी राहुल यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जानमाल की धमकी भी दी। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...