हरदोई, अक्टूबर 16 -- Hardoi News: हरदोई। पिहानी क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी ने अपनी मां और सौतेले पिता पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद पति ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर रोज मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने 15 अक्तूबर को पिहानी थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी मां और सौतेले पिता ने एक मई 2026 को उसकी मर्जी के खिलाफ कौशल निवासी ग्राम दानपुर पण्डरवा से शादी करा दी थी। किशोरी के मुताबिक, शादी के बाद पति ने उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। गाली-गलौज कर प्रताड़ित किया जाता था। पति की मां पर भी गाली देने का आ...